नारियल का तेल बालों के लिए- सुंदर घनी आईब्रो आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ाती हैं। अगर आपकी आईब्रो शेप में हों, तो आंखें खूबसूरत लगती हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि आई ब्रो के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आईब्रो के साथ आपके चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाती हैं। अगर आपकी आईब्रो शेप में हों, तो आंखें खूबसूरत लगती हैं। कई रिसर्च बताती हैं कि आई ब्रो के लिए नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में फैटी एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा और आइब्रो के लिए फायदेमंद होता है। नारियल का तेल आपकी भौंहों को मॉश्चराइज करता है और मजबूत बनाता है। आंखों के आसपास की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए इसपर किसी केमिकल के इस्तेमाल से बेहतर है कि आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें।
1. नारियल का तेल ऑयब्रो को झड़ने से बचाने के लिए –
कई लोगों की ऑयब्रो बहुत ज्यादा झड़ती हैं। 2007 में हुए एक शोध में पाया गया है कि नारियल तेल के रोजाना प्रयोग से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इसके लिए आप रोज नहाने से पहले या बाद में ऑयब्रो पर थोड़ा सा नारियल का तेल लगाएं और मसाज करें।
2. नरियल का तेल त्वचा को देर तक मॉइश्चराइज रखने में मदद करता हैं-
नारियल का तेल एक तरह का प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। कई बार सर्दियों में या रूखे मौसम में ऑयब्रो पर सफेद पर्त दिखने लगती है, जिससे आपकी खूबसूरती खराब होती है। आईब्रो पर रोज नारियल का तेल लगाने से ये त्वचा को देर तक नमी प्रदान करता है, जिससे आईब्रो प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखती है।
3. नारियल का तेल थ्रेडिंग के कट को ठीक करता है –
थ्रेडिंग करवाने से पहले चेहरे को धोकर अच्छे से साफ कर लें। याद रखें थ्रेडिंग बनवाने से पहले चेहरे पर कोई लोशन या क्रीम ना लगाएं। स्किन जितनी ड्राई होगी आईब्रो उतनी ही सही बनेगी। आप चाहें तो त्वचा को गुनगुने पानी से धोकर भी जा सकती हैं। इससे थ्रेडिंग करवाते समय दर्द कम होगा और आप फ्रेश फील करेगी। अगर फिर भी कट लगते हैं तो रात को सोने से पहले आईब्रो वाली जगह पर शुद्ध नारियल का तेल लगा लें। काफी आराम मिलेगा।
4. नारियल का तेल आईब्रो को मोटी बनाता है-
मोटी आईब्रो पाने का यह सबसे असरदार तरीका है। इससे न सिर्फ आईब्रो के बाल तेजी से बढ़ेंगे बल्कि शेप भी अच्छा बनेगा। इसके लिए रात को सोते वक्त अपनी आईब्रो पर नारियल तेल लाएं और पूरी रात ऐसे ही रहने दें। नारियल तेल में एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं। आंखों के आस-पास हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर मसाज करें। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किलऔर झुर्रियां नहीं पड़ती है।
Also See